किसकी गलती है यह ?
अम्बिकापुर/सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में आज एक दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई वही 15 से भी ज्यादे लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जिनका ईलाज जिला चिकित्सालय व हॉली क्रास अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान बचाव कार्य जारी है, मौके पर कलेक्टर, कमीश्नर के अलावा समस्त जिला प्रशासन व सीआरपीएफ के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
अम्बिकापुर के अति व्ययस्तम मार्ग गांधी चौक के समीप स्थित एसपी बंगला के 15-20 फुट ऊंचे बाउड्रीवाल के गीर जाने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सुबह के समय लगभग 10 बजे के दौरान एसपी बंगले के बाउड्रीवाल से लगे यात्री प्रतिक्षालय में बारिश से बचने काफी संख्या में राहगीर रूके हुये थे, इसी दौरान अचानक बाउड्रीवाल गिर गई, जिससे की यात्रि प्रतिक्षालय में बारिश से बचने व बस के इंतजार में रूके हुये राहगीर उस दिवार के निचे फंस गए, जिसके बाद आनन-फानन में बचाव कर्मी मौके पर एक घंटे लेट से पहुंचा, तब तक दिवार के निचे फंसे लोगों को निकालने में आम नागरिक लगे हुये थे। मौके पर पुलिस विभाग के अलावा कई अन्य विभाग के लोगों के पहुंचने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया, फिलहाल बचाव कार्य में दो जेसीबी मशीनों का सहारा लिया गया है, साथ ही नाली में जाम पानी को बाहर निकालने के लिये डीजल पंप का सहारा लिया गया है, दूसरी ओर बचाव कार्य में घटना स्थल में फंसे लोगों को दिवार के निचे से निकालने के लिये सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही पुलिस को जवानों को लगाया है। फिलहाल बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मौके पर सूचना पाते ही जिला कलेक्टर, कमिश्नर, एसडीएम, तहसीलदार के अलावा पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी के साथ ही नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य को तेज गति से कराने में लगे हुए हैं। फिलहाल घटना के बाद से हजारों की संख्या में लोग घटना स्थल पर इक्ठा हैं और बचाव कार्य जारी है।घटना के बाद कलेक्टर ने अभी तक इस मामले में किसी प्रकार के मुआवजे की घोषणा तो नहीं कि है, लेकिन इस हेतु भरोसा जरूर दिलाया है कि जल्द ही मुआवजे की घोषणा कर दी जायेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुआवजे की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को एक लाख रूपये तथा घायलों को 40 हजार रूपये देने की घोषणा की है। फिलहाल इस दुर्घटना ने एक सवाल तो खड़ा कर ही दिया है कि आखिरकार इस बाउड्रीवाल का निर्माण में ईट्टे की जोड़ाई मिट्टी से क्यों की गई थी। विदित हो कि यह बाउण्ड्रीवाल की यह दिवार काफी पुरानी थी और इसी के साथ ही दूसरी दिवार भी जोड़ दी गई थी। फिलहाल इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है और दिवार के निर्माण को लेकर संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें